नीट परीक्षा मामले को लेकर म.प्र.विधानसभा में हंगामा

नीट परीक्षा मामले को लेकर म.प्र.विधानसभा में हंगामा

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज बुधवार को नीट परीक्षा मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक दल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधानसभा परिसर और सदन के भीतर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां लेकर सदन पहुंचे और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। विपक्ष ने नीट परीक्षा और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें