चातुर्मास की तैयारियाँ प्रारम्भ

चातुर्मास की तैयारियाँ प्रारम्भ

भोपाल [ महा मीडिया] 26 जुलाई से सनातन धर्म का अत्यंत पवित्र चातुर्मास प्रारंभ होगा। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले 4 महीने तक सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं।इसी कारण चातुर्मास के दौरान भगवान शिव एवं उनके परिवार की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। यह पवित्र अवधि देवोत्थान एकादशी (20 नवंबर) तक चलेगी। इसीलिए पवित्र चातुर्मास की तैयारियाँ प्रारम्भ हो गयी हैं ।चार्तुमास के दौरान वर्षऋतु के प्रभाव के कारण पर्यावरण में हानिकारक बैक्टीरिया की तादाद स्वाभाविक रूप से काफी बढ़ जाती है जिसके कारण हमारी पाचन शक्ति मंद पड़ जाती है। इस वजह से धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक क्रियाकलापों के साथ-साथ चातुर्मास के दौरान शरीर को स्वस्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए शुद्धि-सात्विक भोजन ग्रहण करने के साथ व्रत-उपवास करने पर जोर दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें