भोपाल सहित म.प्र. के कई जिलों में बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में मानसून की भारी सक्रियता के चलते नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में बीते 24 घंटों के दौरान 4.2 इंच (लगभग 106 मिलीमीटर) बारिश दर्ज की गई है। नर्मदापुरम के अलावा नरसिंहपुर में 2.5 इंच, राजगढ़ में 2.4 इंच, भोपाल में 2.1 इंच और पचमढ़ी में 1.8 इंच पानी गिरा है । यह भारी वर्षा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण हुई है। भारी बारिश के चलते जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है।