हिमाचल में मूसलाधार बारिश से अब तक 66 लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
हिमाचल प्रदेश में लगातार और मूसलाधार बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 66 लोगों की जान जा चुकी है। बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है कई मार्ग अवरुद्ध हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आज बुधवार को मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना है।