अडाणी पावर के शुद्ध लाभ में भारी वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 42% बढ़कर ₹4,806 करोड़ पर पहुंच गया है।पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹3,385 करोड़ का लाभ हुआ था। अदाणी पावर लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है जिसकी क्षमता 18,150 मेगावाट से अधिक है। कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है।