रूसी हिमस्खलन में 11 पर्वतारोहियों की मौत

रूसी हिमस्खलन में 11 पर्वतारोहियों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] रूस के माउंट मिजहिरगी पर हिमस्खलन होने से 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। यह पर्वत रूस के उत्तरी काकेशस इलाके में हैं।33 पर्वतारोहियों का एक ग्रुप पहाड़ पर चढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक बड़ी मात्रा में बर्फ खिसककर उनके ऊपर आ गिरी जिससे कई लोग बर्फ में दब गए। 10 पर्वतारोही किसी तरह सुरक्षित नीचे उतर आए वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश में जुटा हुआ है।माउंट मिजहिरगी पर हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे लोगों की तलाश के लिए 50 से ज्यादा बचावकर्मी रेस्क्यू में लगे हैं।

सम्बंधित ख़बरें