सोयाबीन उत्पादन में 8 प्रतिशत गिरावट का अनुमान
भोपाल [ महा मीडिया] 2026-27 के दौरान भारत पांच लाख टन से अधिक सोयाबीन तेल का आयात कर सकता है। उत्पादन 104 लाख टन से 8% घटाकर 96 लाख टन रह सकता है। उत्पादन कम होने से सोयाबीन की कीमतें मजबूत होगी।फसल कमजोर रहने के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादन 9.10 क्विंटल रह सकती है और खरीफ सीजन के दौरान सोयाबीन का कुल उत्पादन 96 लाख टन के करीब सिमटने की संभावना है। यह आंकड़ा पूर्व अनुमान से कम है। सोयाबीन का उत्पादन कम होने से सोयाबीन तेल के उत्पादन का अनुमान भी घटकर 16 लाख टन रह गया है वहीं खपत 75 लाख टन रहने का अनुमान है जिससे ज्यादा आयात की जरूरत पड़ रही है। भारत में सोयाबीन एक प्रमुख तिलहनी फसल है जिसकी खेती मुख्य रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में की जाती है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश इसके सबसे बड़े उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हैं।