मोदी ने धार की रेल सेवा का वर्चुअली शुभारंभ किया
भोपाल [ महामीडिया]
धार जिले के लिए 8 सितंबर का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले को पहली रेल सेवा की सौगात दी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से धार जिले के 28 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया और यात्री रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पहली बार धार जिले के नक्शे पर रेल सेवा शुरू हो गई और जिले की धरती पर ट्रेन दौड़ती नजर आने लगी। धार में रेल सुविधा का सपना कई दशकों पुराना है। टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर इस अवसर को लेकर उत्सव जैसा माहौल है।