तीन विधान सभा एवं एक लोकसभा का उपचुनाव 6 अक्टूबर को
भोपाल [ महा मीडिया]
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर छह अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। चुनाव की औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। चुनाव से जुड़े जिलों में आज से आचार संहिता लागू हो गई है।