नवीनतम
सैमसंग में कर्मचारियों की छंटनी
भोपाल [ महा मीडिया] सैमसंग ने भारत में नौकरियों में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी अपने होम अप्लायंसेज बिजनेस से अधिकारियों और कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।अब तक अलग-अलग स्तरों के करीब 80 से 100 अधिकारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा जा चुका है। प्रभावित कर्मचारियों में सैमसंग में तैनात डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों और टीम लीडर्स के अलावा ब्रांच और एरिया मैनेजर्स भी शामिल हैं।