नोवार्टिस ने फाइज़र इंक से बौद्धिक सम्पदा अधिकार खरीदे
भोपाल [ महा मीडिया]
नोवार्टिस ने फाइज़र इंक और फाइज़र प्रोडक्ट्स इंक से भारत में 'मिनिप्रेस' और 'मिनिप्रेस' ट्रेडमार्क और उनसे जुड़े कुछ बौद्धिक सम्पदा अधिकार खरीदे हैं। इससे उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए पहले से स्थापित ब्रांड के साथ कंपनी का कार्डियोवैस्कुलर पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। इस सौदे में भारत में रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क का अधिग्रहण भी शामिल है। सौदे पर हस्ताक्षर और उसे पूरा करने की प्रक्रिया एक साथ होगी।यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब फाइज़र भारत में इस प्रोडक्ट का कारोबार बंद कर रही है। नोवार्टिस एजी स्विट्जरलैंड की एक बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है जिसका मुख्यालय बासेल, स्विट्जरलैंड में स्थित है।