महाराष्ट्र के अंबोली में बारिश का नया कीर्तिमान

महाराष्ट्र के अंबोली में बारिश का नया कीर्तिमान

भोपाल [ महा मीडिया] 

महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है सितंबर तक 400 इंच बारिश होने की संभावना है। यह पश्चिमी घाट की सह्याद्री पहाड़ियों में स्थित महाराष्ट्र का आखिरी हिल स्टेशन है। अत्यधिक और लगातार बारिश के कारण अंबोली को "महाराष्ट्र का चेरापूंजी" कहा जाता है। मानसून के दौरान यहां अंबोली वॉटरफॉल, नांगढ़ता फॉल और चारों तरफ फैली प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।

सम्बंधित ख़बरें