म.प्र. में बाढ़ के कारण उपचुनाव स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में बाढ़ और भारी बारिश के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। इससे पहले आयोग ने सूबे की विभिन्न खाली सीटों पर 29 सितंबर 2026 को मतदान कराने का कार्यक्रम घोषित किया था, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी।इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने आगर-मालवा जिले के सुसनेर को छोड़कर संबंधित सभी निकायों और पंचायतों के चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब परिस्थितियां अनुकूल होने पर कलेक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर आयोग नई तारीखों की घोषणा करेगा।राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले 29 सितंबर 2026 को मतदान की तारीख तय की थी।इन चुनावों के लिए 31 अगस्त 2026 को कार्यक्रम जारी किया गया था।