हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दस सितंबर को शपथ लेंगे

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दस सितंबर को शपथ लेंगे

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. हाईकोर्ट को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश अल्पेश यशवंत कोगजे 10 सितंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। गुजरात हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस कोगजे को हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भोपाल स्थित राजभवन में गुरुवार सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल उन्हें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे। जस्टिस कोगजे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

सम्बंधित ख़बरें