संयुक्त अरब अमीरात में 23 वाहनों की टक्कर में 14 लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया]
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में गुरुवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी है।हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं इसलिए मृतकों की पहचान नहीं हो रही है।