नोएडा से 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त करवाया गया

नोएडा से 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त करवाया गया

भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा के एक साइबर धोखाधड़ी के अड्डे पर छापा मारकर 164 विदेशी नागरिकों को मुक्त कराया है। इनमें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं। इन्हें नौकरी का झांसा देकर बिजनेस वीजा पर भारत लाया गया था। पहुंचने के बाद इनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और इन्हें बिना वेतन दिए अपने ही देशों के लोगों के साथ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।पुलिस ने 25 वर्षीय मलेशियाई नागरिक तान गुआन वेई को गिरफ्तार किया है। दो भारतीय सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।छापेमारी के दौरान 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें