टेस्ट क्रिकेट : न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे
मुंबई [महा मीडिया]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल (31 रन) को कैच आउट कराकर फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की है। इंडिया को करीब 2 घंटे के बाद विकेट मिला है।टी-ब्रेक से पहले रचिन रवींद्र (जीरो), हेनरी निकल्स 16, कप्तान टॉम लैथम 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुरनूर बरार ने डेवोन कॉन्वे का विकेट लेकर ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की है।