देवभूमि हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले की तैयारी
भोपाल [ महा मीडिया]
साल 2027 में देवभूमि हरिद्वार में आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा जब अर्धकुंभ मेले के दौरान लाखों लोग गंगा के किनारे पवित्र स्नान के लिए जुटेंगे। इस मेले में कई बड़े स्नान होंगे जिनमें अमृत स्नान का खास महत्व है। हरिद्वार अर्धकुंभ मेले की तैयारियां 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी। जनवरी से चलने वाला यह मेला अप्रैल के महीने में समापन होगा। वहीं 14 जनवरी 2027 को गंगा स्नान का खास दिन है।
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 में अमृत स्नान
- 6 मार्च 2027: पहला अमृत स्नान होगा
- 8 मार्च 2027: दूसरा प्रमुख स्नान फाल्गुन अमावस्या पर होगा
- 14 अप्रैल 2027: तीसरा अमृत स्नान बैसाखी के दिन होगा
- 20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा पर अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रमुख स्नान पर्वों का समापन होगा