रायपुर,भिलाई और धमतरी में ईडी के छापे
भोपाल [ महा मीडिया]
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने आज शुक्रवार सुबह एक बार फिर बड़ी दबिश दी है। राजधानी रायपुर समेत भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह से ही पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। एक साथ तीन शहरों में हुई इस अचानक छापेमारी से संबंधित इलाकों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई किस मामले या किस घोटाले के तहत की जा रही है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी साफ नहीं हुआ है कि किन लोगों या प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर यह दबिश दी गई है। अधिकारी सुबह से ही संबंधित परिसरों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और दस्तावेजों, बैंक खातों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटे हैं।