विश्व करुणा दिवस कल
भोपाल [महा मीडिया]
विश्व करुणा दिवस हर साल 28 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2012 में भारत से हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य सभी जीवों के प्रति करुणा, अहिंसा, पशु कल्याण और शाकाहार को बढ़ावा देना है। यह अहिंसा के सिद्धांत पर आधारित है जो भारतीय परंपराओं और महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ा है। करुणा को केवल एक भाव तक सीमित न रखकर दिनचर्या की जीवनशैली, पशुओं की देखभाल और दूसरों की मदद से जोड़ना।