रूस का सबसे बड़ा रक्षा बजट
भोपाल [ महा मीडिया] रूस ने अपना सबसे बड़ा रक्षा बजट पेश किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार अगले 3 साल में सेना पर करीब करीब 54 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इस हिसाब से रूस हर साल औसतन 18 लाख करोड़ रुपए सेना पर खर्च करेगा। यह भारत के 2026-27 के सालाना रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़ रुपए से करीब 2.3 गुना ज्यादा है। रूस हर साल भारत के मुकाबले सेना पर दोगुने से भी ज्यादा पैसे खर्च करेगा।