पेपर लीक को रोकने के लिए सबसे कड़े कानून की तैयारी

पेपर लीक को रोकने के लिए सबसे कड़े कानून की तैयारी

भोपाल [ महा मीडिया] 

महाराष्ट्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समिति ने 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 10 करोड़ रुपए जुर्माने की अनुशंषा की है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से परीक्षाओं में सुधार के लिए गठित समिति की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी राधा कर रही हैं। समिति ने महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2024 में कई संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है।

सम्बंधित ख़बरें