भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभी तक ढाई हजार नोटिस जारी
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के रहवासी इलाकों में बिना अनुमति चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिनों में करीब 2,500 नोटिस जारी किए हैं और 200 से 250 प्रतिष्ठानों को सील किया है। यह कार्रवाई 23 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले की जा रही है।