चक्रवाती तूफान अकवान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बारिश

चक्रवाती तूफान अकवान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] चक्रवाती तूफान अकवान गुरुवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। पहले तूफान के शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान जताया गया था।तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे। अब तक 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें