गगनयान मिशन की पहली मानवरहित उड़ान जनवरी में
भोपाल [ महा मीडिया] गगनयान मिशन की पहली मानवरहित उड़ान जनवरी 2027 में श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने की संभावना है। पहली मानवरहित उड़ान में ह्यूमेनॉइड रोबोट ('व्योममित्र') नहीं जाएगा और शुरुआती परीक्षण उड़ानों के सफल रहने पर भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को मार्च 2028 तक अंतरिक्ष में भेजने की बात कही गई है। पहली मानवरहित उड़ान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और संभावित लॉन्च विंडो जनवरी 2027 है। गगनयान मिशन भारत का स्वदेशी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम है।