म.प्र.में ठंड बढ़ी

म.प्र.में ठंड बढ़ी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 9°C से नीचे चला गया है और कटनी के करौंदी में पारा 8.9°C दर्ज किया गया है।पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ी है। प्रदेश में सर्दी का असर इस कदर बढ़ा है कि राजधानी भोपाल और जबलपुर का न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी नीचे दर्ज किया गया। बीती रात भोपाल में पारा 13 डिग्री और जबलपुर में 11.9 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहडोल के कल्याणपुर में भी पारा 9 डिग्री तक पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से मध्य प्रदेश में मौसम बदलेगा। 20 नवंबर से इसका प्रभाव दिखाई देने लगेगा।

सम्बंधित ख़बरें