ब्रिटिश काउंसिल का एजुकेशन फेयर आज से
भोपाल [ महा मीडिया] ब्रिटिश काउंसिल का 'स्टडी यूके एजुकेशन फेयर 19 नवंबर 2026 को डिब्रूगढ़ से शुरू हो रहा है जिसमें भारत के तीन शहरों में ब्रिटेन के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। छात्र और अभिभावक विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से सीधे कोर्स, एडमिशन, फीस और करियर विकल्पों पर बात कर सकते हैं। भारत के तीन शहरों में होने वाला एजुकेशन फेयर 19 नवंबर से डिब्रूगढ़ में शुरू होगा। इसके बाद 21 नवंबर को नई दिल्ली में और 23 नवंबर, 2026 को मुंबई में खत्म होगा।