भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
मुंबई [महा मीडिया]
आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ जिसमें सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़का और निफ्टी 25,228 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान बाजार में और बड़ी गिरावट देखी गई थी जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 5 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। निफ्टी में शामिल 50 में से 44 शेयर लाल निशान में हैं। टाइटन का शेयर 3.3 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। HDFC लाइफ हिंडाल्को के शेयरों में 2-2 फीसदी तक की कमजोरी है। वहीं अल्ट्राटेक समेत SBI के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।