नारियल को सब्जी मंडी में बेचने पर रोक
भोपाल [ महा मीडिया] इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम की अनुसूची में नारियल को 'ए-कृषि' शीर्षक के तहत "तिलहन' उपशीर्षक में रखा गया है। इसलिए फल और सब्जियों के लिए निर्धारित मंडी परिसर में नारियल का कारोबार नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 2020 में लागू की गई यूजर चार्ज व्यवस्था से भी इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता। जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने कहा कि फल और सब्जियों के कारोबार के लिए जारी लाइसेंस नारियल के व्यापार का अधिकार नहीं देता।