म.प्र.कैबिनेट ने पाँच औद्योगिक पार्कों और निवेश प्रस्तावों की स्वीकृति दी
भोपाल [महा मीडिया]
मंदसौर जिले के गांधी सागर में हुई म.प्र.कैबिनेट बैठक में नए औद्योगिक पार्कों और निवेश प्रस्तावों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन पार्कों में एग्रो, केमिकल, बायो-फार्मा, टेक्सटाइल और मल्टी-प्रोडक्ट जैसी श्रेणियां शामिल हैं। मंदसौर (गरोठ में केमिकल पार्क और बसई में एग्रो पार्क), रतलाम (बायो-फार्मा पार्क आदि), धार और छिंदवाड़ा में औद्योगिक पार्क विकसित करने की योजना है। इसी बैठक में गांधी सागर में पंप हाइड्रो परियोजना सहित अन्य निवेश प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में छह विशेष न्यायालय स्थापित किए जाएंगे। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना के अंतर्गत दो नई परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। साथ ही विमानन नीति में संशोधन किया गया है उज्जैन और सिंगरौली की हवाई पट्टियों को एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी के बाद अब अन्य जिलों में भी हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।