म.प्र.में दो बच्चों की बाध्यता वाला नियम समाप्त

म.प्र.में दो बच्चों की बाध्यता वाला नियम समाप्त

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में सरकारी नौकरी और सेवा के लिए दो बच्चों की बाध्यता वाला 25 साल पुराना नियम समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज 18 नवंबर को मंदसौर के गांधी सागर में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब दो या तीन से अधिक बच्चे होने पर भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य नहीं माने जाएंगे। दो से अधिक संतान होने पर सेवा समाप्त करने या इसे कदाचार मानने का प्रावधान हटाया जा रहा है जिससे हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। तीसरी संतान के आधार पर चल रही लंबित विभागीय जांचें और कार्रवाइयां समाप्त होंगी। म.प्र.में 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक जीवित संतान होने पर सीधी भर्ती और नियुक्ति पर रोक थी। विभिन्न विभागों में ऐसे करीब बारह हजार मामले लंबित बताए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें