चंदा कोचर के विरुद्ध आईसीआईसीआई की अनुमति रद्द
भोपाल [ महामीडिया] बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के विरुद्ध मुकदमा चलाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो को दी गई बैंक की मंजूरी रद्द कर दी गई है जस्टिस मिलिंद जाधव की सिंगल बेंच ने चंदा कोचर की ओर से दाखिल याचिका पर यह आदेश सुनाया। हालांकि आदेश की विस्तृत प्रति अभी उपलब्ध नहीं हुई। यह मामला 2009 से 2012 के बीच आईसीआईसीआई बैंक की ओर से वेणुगोपाल धूत के वीडियोकॉन समूह को दिए गए कर्ज में कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।