मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दो मामले जस्टिस बेंच से वापस लिए

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने दो मामले जस्टिस बेंच से वापस लिए

भोपाल [ महा मीडिया] मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली बेंच से कम से कम दो मामलों को वापस ले लिया है।यह निर्णय कॉलेजियम के वरिष्ठ जजों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।  बेंच द्वारा व्यक्तिगत विवादों को देशव्यापी जनहित याचिकाओं में बदलने के निर्णय के बाद मामले बेंच से हटाए गए। बताया जा रहा है कि बेंच से इन मामलों को वापस लेने का कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सुनवाई तय न्यायिक रोस्टर के अनुसार हो सके। मुख्य न्यायाधीश  सूर्य कांत ने इस मामले को जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच को सौंप दिया है। इस बेंच में जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस अपारेश कुमार भी शामिल हैं। अगली सुनवाई 19 नवंबर को तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें