जबलपुर में बरगी बांध की मुख्य नहर फूटी
भोपाल [ महा मीडिया] जबलपुर में बरगी बांध की बाईं तट मुख्य नहर आज बुधवार सुबह मंगेली (मंगेली-पिपरिया के बीच) गांव के पास फूट गई जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया है।यह घटना आज बुधवार सुबह मंगेली और पिपरिया गांव के बीच से गुजरने वाली बाईं तट नहर पर हुई है। नहर फूटने से बड़ी मात्रा में पानी आसपास के खेतों में भर गया जिससे पकने पर आई धान की फसल को नुकसान होने की आशंका है और इलाका जलमग्न हो गया है। स्थानीय किसानों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार भारी व अवैध खनिज वाहनों की आवाजाही या कटाव के कारण नहर कमजोर होने को संभावित वजह माना जा रहा है।