भोपाल में आज से महिला हॉकी का कुंभ
भोपाल [ महामीडिया] भारतीय टीम आज गुरुवार से भोपाल में शुरू होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतने की कोशिश करेगी।भारतीय टीम अपना पहला मैच गुरुवार को ही मलेशिया के विरुद्ध खेलेगी। प्रतियोगिता में छह टीम भाग ले रही हैं। भारत ने इससे पहले रांची और राजगीर में खेले गए टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। भारत वर्तमान में दक्षिण कोरिया के साथ प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है
पहले दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है
- दोपहर 12:15 बजे: चीन बनाम थाईलैंड
- दोपहर 2:30 बजे: जापान बनाम कोरिया
- शाम 4:45 बजे: भारत बनाम मलेशिया
- शाम 6:30 बजे: उद्घाटन समारोह
भारतीय टीम का पहला मुकाबला शाम 4:45 बजे मलेशिया के खिलाफ होगा। घरेलू मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।