हरित ऊर्जा क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि

हरित ऊर्जा क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महा मीडिया] 

2026 की पहली छमाही में भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30.6 गीगावाट अधिक है। इसमें सौर ऊर्जा क्षमता में सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत सालाना वृद्धि हुई है। जनवरी और जून 2026 के बीच 26.34 गीगावॉट क्षमता जोड़ी गई। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार 30 जून, 2026 तक अक्षय ऊर्जा (पनबिजली सहित) क्षमता 288 गीगावॉट है जो कुल क्षमता का 52 प्रतिशत है। वहीं सौर ऊर्जा क्षमता 162 गीगावॉट और पवन ऊर्जा क्षमता 57 गीगावॉट है।  अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने नवीनतम रिपोर्ट में कहा है  कि 2025 में देश की नवीकरणीय क्षमता में सालाना वृद्धि लगभग 60 प्रतिशत रही जो प्रमुख बाजारों में सबसे तेज वृद्धि है।

सम्बंधित ख़बरें