एचडीएफसी बैंक के वार्षिक लाभांश में पांच प्रतिशत की वृद्धि

एचडीएफसी बैंक के वार्षिक लाभांश में पांच प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महा मीडिया] एचडीएफसी बैंक ने आज शनिवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.98% बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपए रहा। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 6.7% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 33,535.95 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। पहली तिमाही में बैंक का कुल प्रोविजंस और कंटिंगेंसीज (प्रॉविजन्स एंड कंटिंगेंसीज) ₹3,060 करोड़ रहा। इसके साथ ही तिमाही के लिए बैंक का कुल क्रेडिट कॉस्ट रेशियो 0.40% दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें