महाकाल मंदिर में दानदाता के आभूषणों की तुरंत जाँच होगी

महाकाल मंदिर में दानदाता के आभूषणों की तुरंत जाँच होगी

भोपाल [ महा मीडिया] 

महाकाल मंदिर में दान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में दान स्वरूप प्राप्त होने वाले सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता कैरेटमीटर मशीन से जांची जाएगी। खास बात यह है कि दानदाता की उपस्थिति में ही धातु की शुद्धता की जांच होगी जिससे दान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। कैरेटमीटर मशीन एक-दो दिन में मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद दान काउंटर पर प्राप्त होने वाले सोने-चांदी के आभूषणों की तत्काल जांच कर उनकी शुद्धता का निर्धारण किया जाएगा। अभी तक मंदिर में दान के रूप में प्राप्त आभूषणों के बारे में प्रथम दृष्टया "सोने जैसा" या "चांदी जैसा" लिखकर दर्ज किया जाता था। शुद्धता की तत्काल वैज्ञानिक जांच की व्यवस्था नहीं होने से वास्तविक गुणवत्ता का पता बाद में चलता था। नई मशीन लगने के बाद यह प्रक्रिया अधिक सटीक और प्रमाणिक हो जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें