बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
भोपाल [ महामीडिया] बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई और यह रिकॉर्ड टूट गया। इस मूसलाधार बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया और कई कॉलोनियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं थी। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए मोटर बोट का सहारा लेना पड़ा।