मुख्यमंत्री यादव ने कल की कैबिनेट बैठक के लिए नौ विधयकों की अनुमति दी

मुख्यमंत्री यादव ने कल की कैबिनेट बैठक के लिए नौ विधयकों की अनुमति दी

भोपाल [ महा मीडिया] कल  रविवार को होने वाली जगदीशपुर कैबिनेट में पेश होने वाले 9 विधयकों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुमति दे दी। इनमें मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), निजी कोचिंग संस्थानों के विनियमन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, श्रम संहिता और राजमार्ग संशोधन प्रमुख रूप से शामिल है। निजी विवि विधेयक विवि खोलने की शर्तों के सरलीकरण से जुड़ा हुआ है। इसके तहत अब मल्टीस्टोरी प्राइवेट यूनिवसिर्टी भी खुल सकेंगी। इसके लिए अबतक निजी विवि खोलने के लिए कम से कम 25 एकड़ जमीन की पाबंदी को खत्म किया जा रहा है। इसकी जगह ‘पर्याप्त जमीन होना’ शब्द जोड़ा जा रहा है। इसके बाद कोई भी विवि शहर के भीतर या सीमा के पास भी विवि खोल सकेगा। देश के बड़े शहरों में दो से पांच एकड़ जमीन होने पर भी विवि खोले गए हैं। इसी अवधारणा को मप्र में लागू किया जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें