बीमा कंपनियों ने एआई का उपयोग बढ़ाया
भोपाल [ महा मीडिया] बीमा कंपनियां प्रक्रियाओं को स्वचालित करने और दावों के प्रबंधन को मजबूत करने और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए बीमा मूल्य श्रृंखला में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग को बढ़ा रही हैं। परिचालन दक्षता में सुधार, उत्पादकता बढ़ाने और काम पूरा करने का समय कम करने के लिए एआई को लगाया जा रहा है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने कहा कि वह पलिसी जारी करने और सेवा प्रदान करने तक में एआई का उपयोग कर रही है। वर्ष 2026 के दौरान बीमाकर्ता ने अधिक क्रॉस-सेलिंग को बढ़ावा देने, एडवाइजर एक्टिवेशन में सुधार करने, प्रचार की लागत कम करने, धोखाधड़ी का पता लगाने, संग्रह बढ़ाने, दावों की प्रोसेसिंग में तेजी लाने के लिए एआई का उपयोग किया है। इस वर्ष 96.8 प्रतिशत से अधिक ग्राहक सेवा इंटरैक्शन डिजिटल सेल्फ-सर्विस चैनलों के माध्यम से पूरे किये गए ।