आज डिंडोरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी

आज डिंडोरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। 19 जुलाई से नया मौसमी तंत्र प्रभावी होने के कारण प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि डिंडोरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में नमी बढ़ रही है जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।

सम्बंधित ख़बरें