म.प्र.के 7,400 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी मिली

म.प्र.के 7,400 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी मिली

भोपाल [महा मीडिया] 

म.प्र. सरकार ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को बड़ा उपहार दिया है। शासकीय स्कूलों के 7,400 मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त स्कूटी वितरित की गई। यह पुरस्कार 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने-अपने स्कूलों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बच्चों को स्कूटी मिलने से केवल उनका आवागमन ही सुगम नहीं होता बल्कि गांव, समाज और परिवार में उनका मान-सम्मान भी बढ़ता है। उन्होंने युवाओं के बदलते दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि आज के बच्चे केवल नौकरी के पीछे नहीं भाग रहे बल्कि स्टार्टअप शुरू करने का भी सपना देख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें