नवीनतम
महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ
भोपाल [ महा मीडिया]
महर्षि महेश योगी संस्थानद्वारा संचालित महर्षि किड्स होम में आज सेदो दिवसीय महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अपने एक संदेश में कहा कि इस महोत्सव में आप सब लोग प्रतियोगिता की भावना से भाग लें यह कोई युद्ध का मैदान नहीं है जीत अथवा हार चलती रहती है लेकिन शामिल होना हमारे मनोबल को बढ़ाता है और इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिससे हमारी चेतना शुद्ध एवं परिष्कृत होती है एवं मानसिक शांति प्राप्त होती है इसलिए सभी लोग इसमें उत्साह पूर्वक भाग अवश्य लें।
इसके बाद इस कार्यक्रम में महर्षि किड्स होम के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य,गायन एवं वादन की प्रस्तुतियां दी। इन बच्चों को तीन समूह में बांटा गया था जिसमें किलकारी, फुलवारी और नटखट समूह शामिल थे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों की आकर्षक छवि सभी को रोमांचित कर रही थी। आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की बोल पर किलकारी समूह ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसी तरह एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों का दौर निरंतर जारी रहा।
इस अवसर पर उपस्थित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जब वर्ष 2022 में आदरणीय भैया जी [ गिरीश जी ] को छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव प्रारंभ करने का प्रस्ताव दिया गया था तब भैया जी ने यह कहा था कि बड़े बच्चों से पहले छोटे बच्चे जल्दी सीख जाते हैं जो कि आज धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
इसी कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की संयुक्त निदेशिका श्रीमती आर्या नंद कुमार ने बाल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव के प्रत्येक कार्यक्रम में सभी बच्चों की सहभागिता आवश्यक है प्रतियोगिता नहीं क्योंकि बच्चों का प्रदर्शन पुरस्कार से नहीं आंका जाना चाहिए।
इस दो दिवसीय महर्षि किड्स होम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन महर्षि किड्स होम अयोध्या नगर भोपाल में किया जा रहा है जिसका कल समापन होगा। इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में पूरे देश के महर्षि किड्स होम के बच्चे अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।