नवीनतम
सुप्रीम कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कार्यालय का दौरा करेगा
जयपुर [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर नीट परीक्षा सिस्टम की जांच के लिए जज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के ऑफिस का दौरा करेंगे। वह देखेंगे कि परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने की व्यवस्था हो रही है अथवा नहीं । जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अलोक अराधे की बेंच याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। इसमें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग करने और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत निगरानी सिस्टम की मांग की गई है। कोर्ट ने कहा है कि केवल अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी कर्मचारियों और मजबूत संस्थागत ढांचे का होना बेहद जरूरी है।