शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 13 प्रतिशत की वृद्धि
पुणे [महा मीडिया]
चालू वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 12.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आज शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में बढ़ोतरी की बड़ी वजह एडवांस टैक्स से ज्यादा कमाई रही। कॉरपोरेट कर संग्रह 19.48 प्रतिशत बढ़कर करीब 5.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं नॉन-कॉरपोरेट टैक्स यानी व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) से मिलने वाला टैक्स 6 प्रतिशत बढ़कर 6.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।