भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या चालीस तक पहुंची
मंडीदीप [महा मीडिया]
भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों के चौथे मार्ग बैरागढ़ से मंडीदीप के बीच की आज शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। इसके बाद ई-बसों की संख्या 40 हो गई है। फिलहाल 3 रूट पर बसें चलाई जा रही थी। इससे कोलार रोड, और आईएसबीटी के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो गई थी। अब मंडीदीप तक बसें चलने से होशंगाबाद रोड की करीब 300 कॉलोनियां भी कवर हो जाएंगी। यहां से लोगों को एमपी नगर, रानी कमलापति और बैरागढ़ रेलवे स्टेशन, सहित अन्य इलाकों में पहुंचने में आसानी होगी।