एशियन गेम्स : भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में

एशियन गेम्स : भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में

पुणे [महा मीडिया] 

भारतीय महिला क्रिकेट  टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था । जापान की टीम 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई।भारत ने शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से 58 रन का टारगेट 4.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 और दीप्ति शर्मा व श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट लिया। इस दौरान जापान की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं।

सम्बंधित ख़बरें