मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रेटिंग को बढ़ाया
जयपुर [ महामीडिया]
भारत की अर्थव्यवस्था इस साल G20 देशों में सबसे तेज बढ़ सकती है। मूडीज ने यह अनुमान लगाया है। एजेंसी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। मूडीज का कहना है कि मिडिल ईस्ट में तनाव और संघर्ष के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर अनुमान से काफी कम पड़ा है। मजबूत घरेलू खपत, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में सुधार के संकेत और सर्विस सेक्टर की लगातार मजबूती से भारतीय अर्थव्यवस्था की गति बनी हुई है। मूडीज का नया अनुमान देश और दुनिया की दूसरी बड़ी वित्तीय संस्थाओं की अपेक्षा अधिक है। इस साल की शुरुआत में दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता के कारण कई एजेंसियों ने भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया था। इसके उलट मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार पर भरोसा जताया है। दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है जो सरकारों और कंपनियों की आर्थिक साख का आकलन करती है।