सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों को लेकर बिल्डरों को चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों को लेकर बिल्डरों को चेतावनी दी

जयपुर [ महा मीडिया] 

सुप्रीम कोर्ट में न्याय मित्र और वकीलों के विरुद्ध  मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतें की गईं हैं। चीफ जस्टिस ने इन शिकायतों को बड़ी गंभीरता से लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कई रियल एस्टेट कंपनियों और बिल्डरों पर सबवेंशन स्कीम का गलत उपयोग करने, घर खरीदारों को धोखा देने, प्रोजेक्ट में देरी करने और निवेश किया गया पैसा वापस करने से मना करने के लिए सख्ती बरती इसके बाद ही यह मामले सामने आए हैं । बिल्डरों के विरुद्ध जांच शुरू होने के बाद से ही जजों के विरुद्ध गुमनाम शिकायतें आने लगीं हैं । इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने कहा हम इन शिकायतों की CBI जांच का आदेश देंगे ताकि पता चल सके कि इनके पीछे कौन है।

सम्बंधित ख़बरें